सतना : सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट जाने के कारण वह दो हिस्सों में बंट गई. हलांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुए रेज अमले द्वारा उक्त मालगाड़ी को आधे घंटे बाद मुख्य ट्रैक से हटा दिया गया. लेकिन इस घटना के चलते न सिर्फ सतना-प्रयागराज के बीच रेल यातायात बाधित हो गया बल्कि विभिन्न रेलवे स्टेशन और आऊटर पर रोकी गईं दर्जन भर सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए थमे रहे. घटना के लगभग 2 घंटे बाद उक्त मार्ग पर रेल यातायात सुचारु हो सका. रेलवे द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना से सीमेंट लोड कर एक मालगाड़ी प्रयागराज की ओर रवाना हुई. शाम के लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर मालगाड़ी जैसे ही सतना प्रयागराज रेलखण्ड के बांसा पहाड़ और मानिकपुर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची उसी दौरान वह अचानक दो हिस्सों में बंट गई.
इंजन वाला हिस्सा मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के साथ आगे निकल गया. जबकि पीछे के शेष डिब्बे पीछे छूट गए. गनीमत यह रही कि दो हिस्सों में बंटने के बावजूद मालगाड़ी के डिब्ब्े रटरी से नहीं उतरे और कुछ दूर आगे जाकर रुक गए. उक्त घटना की जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट द्वारा स्टेशन प्रबंधन तक पहुंचाई गई. यह जानकारी सामने आते ही रेल अमले के बीच हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में उक्त रेल मार्ग से गुजरने वाली सभी यात्री गाडिय़ों को जगह जगह रोक दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर नैनी और सतना रेलवे स्टेशन से रेल अमला मौके के लिए निकल गया. रेल अमले ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर कार्य शुरु किया. मालगाड़ी के टूटे हुए डिब्बों को जोडऩे के साथ ही रेलवे ट्रैक पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए प्रयास शुरु कर दिए गए. लगभग 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद उक्त मार्ग पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया.
नहीं जुड़ पाई कपलिंग
मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने मालगाड़ी के टूटे हुए हिस्से को जोडऩे के लिए कपलिंग को ठीक करने का काफी प्रयास किया. लेकिन आधे घंटे तक मशक्कत करने के बावजूद भी रेल अमले की तकनीकी टीम से जब कपलिंग ठीक नहीं हुई तो मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को अलग अलग स्थान पर खड़ा करा दिया गया. जिसके बाद उक्त मार्ग को साफ करते हुए यातायात बहाल कर दिया गया. लेकिन इस कवायद के चलते लगभग 2 घंटे तक उक्त मार्ग पर रेल यातायात बाधित बना रहा. जिससे प्रभावित यात्री ट्रेनें विलंबित होने लगीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडलीय रेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच के दे दिए गए हैं.
दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित
मालगाड़ी की कपलिंग टूटने की जानकारी मिलते ही उक्त मार्ग पर चल रहीं दर्जन भर ट्रेनों के पहिए थम गए. अप रुट पर जहां जसरा से लेकर मानिकपुर के बीच कहीं मारकुण्डी, टिकरिया, मझगवां, डभौरा, बरगढ़ और शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन तो कहीं आऊटर पर सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया. वहीं दूसरी ओर डाउन रुट पर कटनी, मैहर और सतना रेलवे स्टेशन से लेकर आऊॅटर पर विभिन्न ट्रेनें रुकी रहीं. डाउन रुट पर प्रभावित होने।
