
छिंदवाड़ा. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्थाई कर्मचारी वेतन को तरस रहे है. कर्मचारियों को दो माह से वेतन नही दिया गया. विभाग की लापरवाही से परेशान होकर कर्मचारियों को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर उन्हें उनका वेतन दिलाने की गुहार लगाई है. कर्मचारियों ने बताया कि वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के परासिया संभाग में स्थाई कर्मी के पद में पदस्थ है.विभाग के नियमानुसार प्रत्येक अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन का भुगतान कर दिया गया है लेकिन उन्हें वेतन नही दिया जा रहा है. उन्हें मई और जून का वेतन अभी तक नही दिया गया है. इसमें विभाग में पदस्थ लीपिक की बड़ी लापरवाही है. बताया जा रहा है लीपिक द्वारा हर महिने समय पर वेतन का अहारण नही किया जाता जिसके चलते उन्हें हर महिने समस्या का सामना करना पड़ता है. कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें समय पर वेतन दिलाई जाए साथ ही स्थापना शाखा में पदस्थ लापरवाह कर्मचारी को वहां से हटाया जाए.
