ग्वालियर :ग्वालियर की केन्द्रीय जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड द्वारा केन्द्रीय जेल को साडा क्षेत्र में स्थानांतरित करने एवं केन्द्रीय जेल के वर्तमान स्थल के पुनर्घनत्वीकरण (रीडेंसी फिकेशन) के लिए परियोजना का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा तैयार केन्द्रीय जेल ग्वालियर के पुनर्घनत्वीकरण प्रस्ताव का प्रजेंटेशन देखा। साथ ही इसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए।यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि राज्य शासन के प्रावधानों के तहत पुनर्घनत्वीकरण परियोजना के प्रस्ताव तैयार करें।
Next Post
बाइक सवार बदमाशों ने प्रोफेसर पर गोलियां चलाईं
Tue Jan 7 , 2025
ग्वालियर: बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रोफेसर पर गोलियां चला दीं। इतना ही नहीं प्रोफेसर की कार पर पथराव भी कर दिया। झगड़ा बाइक और कार टकराने पर हुआ था। जब प्रोफेसर ने कार सही कराने के लिए कहा तो बाइक सवारों ने अपने साथी बुला लिए। जिसके […]

You May Like
-
8 months ago
नर्मदापुरम टीम ने बनाई पहली पारी में 63 रनों की बढ़त
-
12 months ago
फैक्ट्री में श्रमिकों पर गिरी वजनी प्लेट, दो की मौत