25 के बाद घोषित हो सकती है भाजपा की जिला कार्यकारिणी

शाजापुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद अब जिला कार्यकारिणी के लिए नाम भेजने की डेटलाइन प्रदेश भाजपा ने 25 जुलाई तय की है. शाजापुर जिले की कार्यकारिणी को लेकर भाजपा के राजनीतिक हलकों में दावेदारों के बीच बेचैनी बढ़ गई है. राजनीतिक सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा जिला कार्यकारिणी में सबसे महत्वपूर्ण जिला महामंत्री पर नए चेहरों की ताजपोशी हो सकती है और तीनों विधानसभा से एक-एक महामंत्री बनाया जा सकता है. वहीं कुछ कार्यकारिणी में चांैकाने वाले नाम भी देखने को मिल सकते हैं.

गौरतलब है कि भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन की अब तैयारियां शुरू हो गई हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष रवि पांडे की ताजपोशी के बाद अब जिला कार्यकारिणी को लेकर मंथन, चिंतन, गुटीय संतुलन, वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ विचार मंथन के साथ उन नामों को निकाला जाएगा, जो पदों के लिए वाकई में हकदार हैं. नवभारत को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा जिला महामंत्री शुजालपुर, कालापीपल और शाजापुर याने तीनों विधानसभा क्षेत्र से एक-एक महामंत्री बनाया जाएगा. भाजपा में सबसे महत्वपूर्ण पद जिला महामंत्री का होता है, जिसमें एक महामंत्री पद अजा-अजजा के लिए सुरक्षित रखा जाता है. तो वहीं भाजपा कार्यालय मंत्री के रूप में भी नाम लगभग तय है. कोषाध्यक्ष भी लगभग फाइनल है. उपाध्यक्ष, मंत्री के नामों की चर्चा है.
ये हो सकते है संभावित जिला भाजपा कार्यकारिणी के नाम
नवभारत को राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा महामंत्री के रूप में कालापीपल विधानसभा से कृपाल सिंह मेवाड़ा, शुजालपुर विधानसभा से नरेंद्र यादव और शाजापुर विधानसभा से बड़ोदिया के अजा-अजजा वर्ग के रायसिंह मालवीय को महामंत्री बनाया जा सकता है. तो वहीं भाजपा कार्यालय मंत्री के रूप में वीरेंद्र पाटीदार और कोषाध्यक्ष के रूप में किरण को दोबारा दायित्व मिल सकता है.
जिला कार्यकारिणी में ये नाम लगभग तय
महामंत्री के लिए रायसिंह मालवीय, नरेंद्र यादव, कृपाल सिंह मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष के लिए किरण सिंह ठाकुर, भाजपा कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर के अलावा अन्य पदों के लिए संजय शिवहरे, प्रदीप चंद्रवंशी, शीतल भावसार, राकेश सोनी, सुनील रंगलाल, जुगल नाहर, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू सोलंकी को भी रिपीट किया जा सकता है. अन्य पद के लिए शुजालपुर और कालापीपल विधानसभा से भी नाम आ सकते हैं.
इनका कहना है
जिला कार्यकारिणी के नाम प्रदेश कार्यालय को भेजे जाएंगे. सभी वरिष्ठों से चर्चा के बाद जल्द ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी.
– डॉ. रवि पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष, शाजापुर

Next Post

महिला के शारीरिक शोषण का मामला, पूर्व वीसी को 35 लाख तो मप्र सरकार को देना होगा 5 लाख का हर्जाना

Wed Jul 16 , 2025
ग्वालियर: देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित खेल शिक्षण संस्थान में कार्यरत एक योग टीचर के साथ शारीरिक शोषण मामले में एलएनआईपीई के पूर्व कुलपति दूरेहा को हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 35 लाख रुपये क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश दिया है. जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के ने फैसले में कहा […]

You May Like