टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा होंगे कनाडा टीम के कप्तान

ओटावा, 15 जनवरी (वार्ता) भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी-20 विश्व कप में दिलप्रीत बाजवा कनाडा की 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में बाजवा ने 133.22 के स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक बनाये हैं। अक्तूबर में कनाडा के सुपर 60 टी-10 टूर्नामेंट में उन्होंने 18 गेंदों में 57 और 22 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। बाजवा ने अभी तक नौ एकदिवसीय और 17 टी-20 मैच खेले हैं। टीम में ओपनर युवराज सामरा भी एक बड़े हिटर हैं और उन्होंने 15 टी-20 पारी में 160.72 के स्ट्राइक रेट से 27 छक्के लगाए हैं। पूर्व कप्तान साद बिन जफर, कलीम सना, डिलन हेलिगर, निकोलस कीरटॉ और नवनीत धालीवाल जैसे जाने-माने चेहरे भी टीम में शामिल हैं। विश्वकप में कनाडा को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है। उनके सभी ग्रुप मैच भारत में हैं और पहले मैच में उनका सामना नौ फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में होगा।

2024 के बाद कनाडा की टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है। पिछली बार उन्होंने आयरलैंड को ग्रुप स्टेज में हराया था। अमेरिका का रीजनल फाइनल जीतने के बाद कनाडा ने इस बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था। टी-20 विश्व कप के लिए कनाडा की टीम इस प्रकार है:-
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस कीरटॉ, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज सामरा।

Next Post

हरमनप्रीत को पसंद है छोले भटूरे और बटर चिकन

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) भारतीय महिला टीम और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत को छोले भटूरे और बटर चिकन बेहद पसंद है। जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए, मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि मैच के बाद उनका पसंदीदा खाना […]

You May Like