कॉम्बिंग गश्त में मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 वारंटी गिरफ्तार

मंदसौर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए मंदसौर पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले के 400 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 35 गश्त पार्टियों ने कार्रवाई करते हुए 63 स्थायी और 32 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 95 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान शामगढ़ पुलिस ने हत्या के 25 वर्ष पुराने मामले में फरार आरोपी अल्ताफ पिता मोबीन खान निवासी शामगढ़ को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने 70 निगरानी बदमाशों तथा 81 गुंडा-बदमाशों सहित कुल 157 अपराधियों की चेकिंग भी की।

अभियान के दौरान अवैध शराब के 13 प्रकरण दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 49.92 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 20 हजार 260 रुपए है, जब्त की गई। वहीं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 151 में 7 प्रकरणों में 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इसके अलावा जुआ-सट्टा के 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों को पकड़कर 1,120 रुपए बरामद किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 11 चालान बनाकर 5,300 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस के अनुसार जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Next Post

मीनाक्षी और ज्योति करेंगी भारत की चुनौती की अगुवाई

Sat Nov 28 , 2026
नई दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 मीनाक्षी हुड्डा तथा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति गुलिया, सीजन के आखिरी वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत की 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। भारत के आठ मुक्केबाज पुरुष वर्ग में और नौ महिला […]

You May Like