प्रेमिका ने प्रेमी के घर में की तोडफ़ोड़, लगाई आग

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में शादी से मना करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर में तोडफ़ोड़ करने के साथ आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी युवती और कुदवारी निवासी युवक के बीच दोस्त हुई थी जिनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवक प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवती को शादी का झांसा देता रहा जब महिला ने दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया.

जिसके बाद महिला गुरुवार को उसके घर गई जहां उसने तोडफ़ोड़ करते हुए आग लगा दी। फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रेमिका थाने पहुंची थी जबकि प्रेेमी की तरफ से कोई शिकायत देर रात तक नहीं पहुंची।

Next Post

बनारसी डेयरी का पंजीयन निलंबित, गंदगी के बीच दूध का संग्रहण

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: छोटी खैरी करोंदा नाला पनागर रोड़ स्थित बनारसी डेयरीमें हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों एवं गंदगी के बीच दूध का संग्रहण करते पाये जाने पर डेयरी का खाद्य पंजीयन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है।निरीक्षण की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र […]

You May Like