अमहा टोला में संदिग्ध हालत में प्रौढ़ व्यक्ति की मौत

सरई: सरई थाना क्षेत्र के समीपी अमहा टोला निवासी एक प्रौढ़ व्यक्ति अल सुबह 6 बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जहां परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। पुलिस उक्त मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम अमहाटोला निवासी राजेन्द्र साकेत पिता विश्वनाथ साकेत उम्र 50 वर्ष आज सुबह अपने घर करीब 6 बजे बेहोसी हालत में चारपाई पर लेटा हुआ था और उसकी सांसे कुछ देर तक चल रही थी कि अचानक मौत हो गई।

सूचनाकर्ता कटुली साकेत के अनुसार कल शाम के वक्त रवि साकेत के साथ विवाद हुआ था और आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये उक्त मामले की जांच कराये जाने की मांग की है। वही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए रवाना किया। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Next Post

सुपर मास्टर गेम्स के चैम्पियन का हुआ सम्मान

Tue Nov 18 , 2025
सिंगरौली :पिछले सप्ताह उज्जैन में सुपर मास्टर गेम्स का आयोजन हुआ था। जहां बरगवां महाविद्यालय में पदस्थ क्रीडाधिकारी डॉ. विनोद राय ने चार गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीतकर सिंगरौली का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। जहां आज दिन सोमवार को सत्या इन्टरनेशनल होटल में जिला कुश्ती संघ द्वारा […]

You May Like