मोहनगढ़ में जल जीवन मिशन फिसड्डी: कलेक्टर ने दिए फरवरी अंत तक हर घर पानी पहुंचाने के निर्देश

मोहनगढ़ : जल जीवन मिशन के तहत नल से जल योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भले ही किया हो लेकिन जिले के मोहनगढ़ में लोगों के लिए नल से जल मिलना एक सपना बनकर रह गया है।जिसकी शिकायत मोहनगढ़ सरपंच और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने लिखित में मोहनगढ़ तहसील में आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में की।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन बताया कि में जल जीवन मिशन के तहत पांच वर्षों से काम चल रहा है जो अभी तक नहीं हो सका लोगों के लिए नल से जल मिलना एक सपना बनकर रह गया है यहां तक कि ठेकेदार के द्वारा मुख्य सड़कों को भी छति ग्रस्त कर दिया गया है, ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा जो पानी की टंकी निर्माण कार्य कराया गया उसने भारी भ्रष्टाचार किया गया बढ़ती हुई तेज धूप ग्रामीणों को सताने लगी है, यदि ऐसा चलता रहा तो गलियों में लोगों की मुसीबतें बाढ़ जाएगी। कलेक्टर ने फरवरी माह के अंत तक मोहनगढ़ मैं हर घर नल से जल पहुंचाने के निर्देश जिम्मेवारो को दिए हैं।
टीएल बैठक में जल जीवन मिशन की तहत नल से जल योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया हो लेकिन जिले के मोहनगढ़ में लोगों के लिए नल से जल मिलना एक सपना बनकर रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया हो लेकिन जिले के मोहनगढ़ में लोगों के लिए नल से जल मिलना एक सपना बनकर रहे गया है।

Next Post

डी मिनौर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की

Fri Feb 13 , 2026
रोटर्डम, 13 फरवरी (वार्ता) टॉप-सीडेड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर ने गुरुवार को इनडोर हार्ड-कोर्ट इवेंट में 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार पांचवें साल क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई और तीन बार के चैंपियन रोजर फेडरर के उस स्टेज पर लगातार पहुंचने के रिकॉर्ड की […]

You May Like