सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

दमोह, जिले में हो रहे सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की।बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी ली गई और हादसों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयासों पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मौजूद अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी- स्वाति पाठक,पीडब्ल्यूडी अधिकारी जेपी सोनकर,यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, प्रधानमंत्री सड़क योजना महाप्रबंधक देवेश साहू, नगर पालिका प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार अन्य पुलिस अधिकारीगण। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क पर साइनेज, स्पीड नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर सड़क हादसों में कमी लाने पर सहमति बनी।

Next Post

रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत

Fri Jul 10 , 2026
जबलपुर‌। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रिंग रोड पर ग्राम बंधा के पास सहजपुर पौड़ी स्थित ढाबा से काम खत्म कर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस […]

You May Like