भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वंदेमातरम गायन के साथ शुरू हो गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में पेयजल, सड़क और सिंचाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।
इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों, गेहूं खरीदी व्यवस्था, पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं के साथ-साथ सड़क और अन्य आधारभूत ढांचा विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।बैठक में कुछ विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों को भी मंजूरी मिल सकती है।
