भोपाल: बज्म शाहिद भोपाली के तत्वावधान में प्रसिद्ध शायर तखल्लुस भोपाली की स्मृति में याद-ए-तखल्लुस कार्यक्रम का आयोजन आज 10 अगस्त, रविवार को दोपहर 2 बजे दुर्रानी हॉल, कमला पार्क, भोपाल में किया जाएगा।
इसकी जानकारी बज्म के अध्यक्ष परवेज़ अख्तर ने बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में रुचि रखने वाले सभी लोगों से उपस्थिति की अपील की गई है।
