आज होगा रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन, राजनाथ रखेंगे नींव

भोपाल: औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश की पहली रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन करेंगे। रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1,800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ब्राह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) प्रदेश के औद्योगिक विकास का नया अध्याय होगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा उत्पाद सचिव संजीव कुमार, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार और बीईएमएल अध्यक्ष शांतनु राय भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर परियोजना पर आधारित लघु फिल्म, 3डी वॉक थ्रू और मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।परियोजना से भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा सहित आसपास के जिलों को लाभ होगा और 5,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

यहां वंदे भारत, अमृत भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच तैयार होंगे। संयंत्र पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अनुरूप होगा, जिसमें पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और शुरुआती क्षमता 125-200 कोच प्रतिवर्ष होगी, जिसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 1,100 कोच तक किया जाएगा।

Next Post

जिला जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक की मौत

Sun Aug 10 , 2025
देवास: जिला जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक सरदार सिंह डाबर, जो जेल के पास राजोदा रोड स्थित किराए के मकान में रह रहे थे, कल सुबह से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। आज जब अन्य कर्मचारी उनका हाल जानने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया […]

You May Like