मेडिकल गेट के बाहर फिर जमे अतिक्रमण

कई माह से नहीं हुई कार्यवाही, लग रहा जाम

जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने कई माह पूर्व मेडीकल गेट के पास अतिक्रमण कर बैठे दुकानों, ठेले, टपरों और सडक़ किनारे खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई थी। कार्यवाही में यहां पर दुकानों का सामान, ठेले, टपरे आदि भी जब्त किया गए थे। लेकिन उस समय के बाद से कार्यवाही नहीं होने के कारण दुकान संचालकों ने दोबारा अपनी दुकान सजा ली हैं और ठेले टपरे वाले भी अपना व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दी है। इसके कारण फिर से मेडिकल गेट के बाहर जाम की स्थिति निर्मित होने लगी है
ऑटो- रिक्शा चालकों की धमाचौकड़ी
अतिक्रमण कार्यवाही के साथ ही पुलिस द्वारा यहां पर अवैध रूप से खड़ी मेट्रो बसें और निजी बसों के साथ-साथ वाहनों के ऊपर भी कार्यवाही की गई थी। लेकिन इस कार्यवाही का भी कोई असर नहीं देखने को मिला। जिसके कारण मेडिकल गेट के बाहर इन ऑटो चालकों की धमाचौकड़ी फिर से बढ़ गई है और यह गेट के सामने ही अपनी ऑटो खड़े करके सवारी को बिठाते हैं।  जिससे यहां आने- जाने वाले लोगों को काफी परेशानियां होती हैं,इसके अलावा जब कोई मरीज और एंबुलेंस यहां पर आती – जाती रहती है तो उनको निकालने में भी समस्याएं होती हैं।
ठेले, टपरों के साथ अब कुर्सियां तक सडक़ पर
मेडिकल के गेट के बाजू में खानपान की दुकान संचालकों द्वारा सडक़ किनारे अतिक्रमण कर अपनी दुकान सजाए बैठे रहते हैं। इसके अलावा अब वह सडक़ों पर कुर्सियां लगाकर अपने ग्राहकों को बिठाते हैं। जिससे यहां पर खड़े होने वाले वाहन आधी सडक़ तक पहुंच जाते हैं और ऑटो चालकों और मेट्रो बसें भी बीच सडक़ों तक पार्क होती हैं। जिसके कारण रोजाना यहां पर जाम की स्थिति बनती रहती है। कार्यवाही का किसी भी प्रकार से भय ना होने के कारण इन्होंने दोबारा उस गतिविधियों को करना प्रारंभ कर दिया है और एक बार फिर पुन: मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रैफिक दवाब बढ़ावा दिया जा रहा है।

Next Post

रेस्टोरेंट संचालक के घर से जेवर, नगदी चेारी

Wed Jan 15 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा में रेस्टोरेंट संचालक के घर से चोर जेवरात, नगदी रूपए चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक लेखराम कुशवाहा 48 वर्ष निवासी ग्राम सूखा मेन रोड़ तालाब के आगे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्वयं के घर में सृष्टि रेस्टोरेंट के नाम से होटल चलाता है […]

You May Like