वाहन चोरी और मोबाइल लूट के आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ वाहन चोरी और मोबाइल लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने मोबाईल लूट की 2 और दो वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने की वारदात को स्वीकार किया है. पुलिस ने आरोपी से फरियादी का लूटा गया मोबाईल फोन और लूट में उपयोग की गई मोटर सायकल की भी जब्ती की है. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने मोबाईल लूट की घटना का खुलासा किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 शिकायतकर्ताओं की फरियाद पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी. शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र यादव ने 26 सितबर को क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादी सुनीता जोगदण्ड ने 9 अक्टूब को मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लड़कों के खिलाफ उनका मोबाइल फोन झपट लेने की शिकायत की थी. इसके साथ ही इसी दिन शिकायतकर्ता देवेन्द्र नारायण पाण्डेय ने पुलिस में शिकायत कराई थी कि उनकी माता जब बाजार खरीदारी करने गई थी. इस दौरान मोटर साईकल सवार तीन लडकों ने उनकी माता के हाथ से बैग झपट लिया था, जिसमें दो हजार रूपये नगदी, मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड रखा था.

शिकायती मामलों को लेकर हबीबगंज थाना पुलिस ने फुटेज से तलाश करते हुए आरोपी ध्रुव राय उर्फ महर्षि और नाबालिग आरोपी की जानकारी जुटाई और उन्हें पकड़ा. तीसरा आरोपी पुष्पा उर्फ हल्ले अहिरवार अभी फरार चल रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है.

Next Post

ढ़ाबे पर खाने के बिल को लेकर खूनी संघर्ष,युवक के पेट में घोंपी गई राड़

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल।कटाराहिल्स थाना क्षेत्र में संचालित एक ढ़ाबे पर खाने के बिल को लेकर खूनी संर्घष की वारदात हुई. इस घटना में एक युवक के पेट में लोहे की राड़ घोप दी गई, जबकि एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई है. गंभीररुप से घायल युवक का इलाज अस्पतातल में जारी […]

You May Like