ढ़ाबे पर खाने के बिल को लेकर खूनी संघर्ष,युवक के पेट में घोंपी गई राड़

भोपाल।कटाराहिल्स थाना क्षेत्र में संचालित एक ढ़ाबे पर खाने के बिल को लेकर खूनी संर्घष की वारदात हुई. इस घटना में एक युवक के पेट में लोहे की राड़ घोप दी गई, जबकि एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई है. गंभीररुप से घायल युवक का इलाज अस्पतातल में जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. घटना के दौरान होटल के आसपास खड़ी गाडियों की भी जमकर तोड़फोड़ की गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात अवधनारायण और ऋतिक नाम के युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर निकले थे. इस दौरान सभी ने रापड़िया रोड़ कटारा में संचालित सेठ जी नाम के ढाबे पर पहुंचकर नानवेज खाने का ऑर्डर दिया. ढ़ाबे के संचालक से बात करते हुए इस दौरान खाने की कीमत को लेकर युवकों की बहस हो गई. कुछ ही मिनटो में यह बहस खूनी संर्घष में बदलग गई.

प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक होटल संचालक से बहस के दौरान एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद होटल के कर्मचारी और युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई. युवकों ने अपने अन्य साथियों को इस दौरान बुला लिया. दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट के दौरान होटल के ही किसी कर्मचारी ने युवक दिनेश के पेट में लोहे की राड़ घोंप दी. घायल की हालत को देखते हुए उसके साथियों ने तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया और मामले की शिकायत पुलिस में की.

स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी निकलाया गया है. पुलिस ने मौके पर मिले राड़ को भी जब्त किया है. पुलिस का मामले में कहना है कि सभी आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Next Post

कोलार में बद‌हाल कानून व्यवस्था, थाना प्रभारी पर हो कार्रवाई

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल। कोलार में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से मंगलवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. पार्टी प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र में पिछले 2 माह में लगातार कानून व्यवस्था की धच्चियों उड़ाई जा रही है, […]

You May Like