कोलार में बद‌हाल कानून व्यवस्था, थाना प्रभारी पर हो कार्रवाई

भोपाल। कोलार में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा से मंगलवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. पार्टी प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्र में पिछले 2 माह में लगातार कानून व्यवस्था की धच्चियों उड़ाई जा रही है, जिसमें 2 माह पूर्व रात में बंजारी चौराहा पर एक नाबालिक की चाकू से हत्या कर दी गयी. आईएएस मंजुषा राय के घर में कुछ गुंडों ने तोड़-फोड़ कर दी, जिसमें पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की इसकी शिकायत मुख्य सचिव तक हुई. मामले में थाना प्रभारी संजय सोनी पर गंभीर आरोप उन्होंने लगाए है. इसके साथ ही रिया रजक नामक एक बच्ची की गोली लगने से हत्या हुई, उसकी जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आई. बच्चों के परिजनों को थाना प्रभारी की तरफ से संतोष जनक उत्तर भी नहीं मिलतार. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी फोन भी नहीं उठाते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि डी. मार्ट कोलार रोड पर एक बब्बी के कटे हुए अंग मिले, उस पर भी आज तक कोई संतोष जनक उत्तर नहीं आया. संजय सोनी जब से कोलार थाना प्रभारी बने हैं, जब से अपराधों में उत्तरोत्तर वृद्धि देखी जा रही है, फिर भी वह थाने में जमे हुए हैं.

सिंह ने थाना प्रभारी संजय सोनी को लेकर कहा कि भिण्ड जिले के फुफ थाने में रहते हुए उन पर विभागीय जांच चल रही है, किन्तु उसके बाद इनको इनाम के रूप में कोलार थाना मिला है, जबकि अन्य थानों में भी इसी तरह के प्रकरण में टी. आई. पर कार्यवाही हो चुकी है. कांग्रेस नेता ने छोला मंदिर, श्यामला हिल्स, टी.टी. नगर थानों का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी पुलिस विभाग की क्या मजबूरी है कि इनको इतना उपकृत किया जा रहा है. कमिश्नर से मांग करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संजय सोनी पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है, जिससे कोलार में हो रहे अपराधों पर लगाम लग सके.

Next Post

एक दिन में पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा

Tue Oct 14 , 2025
दमोह/मडियादो.मडियादो और मादो गांव का मामला, अभी भी गांव में घूम रहा कुत्ता, ग्रामीणों में दहशत.दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले मडियादो और मादो गांव में मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक एक पागल कुत्ते ने तीन बच्चों समेत छह लोगों को काट दिया.सभी घायल मडियादो स्वास्थ्य केंद्र […]

You May Like

मनोरंजन