जीआरपी ने जब्त की 20 लाख की चांदी, पुलिस को देख बैग छोड़कर भगा बदमाश

इटारसी: त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी की टीम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक बैग से लगभग 15 किलो चांदी जप्त की जिसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है । हालांकि पुलिस को देखकर बदमाश देख छोड़कर भाग गया। मामले में पुलिस ने फिलहाल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कि।

त्योहारों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार शाम जीआरपी को सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अवैध रूप से एक बैग में सोने चांदी के जेवरात की खेप लेकर आ रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व प्रधान आरक्षक संतोष पटेल, सतीश मौर्य को मिलाकर एक टीम गठित की गई थी।

टीम ने रेलवे ब्रिज पर एक युवक को संदेह के आधार पर एक युवक को रोकने का प्रयास किया परंतु पुलिस को देखकर अपने पास रखा बिट्टू एक छोड़कर भीड़ में शामिल होकर भाग निकला। जब जीआरपी की टीम ने उक्त बैग की तलाशी ली तो उनके भी होश उड़ गए । बैग में लगभग 15 किलो चांदी के जेवरात रखे हुए थे जिनकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि फिलहाल आभूषणों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Next Post

पटेल वार्ड में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण की मांग

Wed Sep 17 , 2025
मुलताई: नगर के पटेल वार्डवासियों और भूखंड धारकों ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित सप्तरिषि टापू के सामने चारागाह मद भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वर्ष 1993-94 में दानदाताओं मोह. बशीरूद्दीन, बाबूलाल अग्रवाल […]

You May Like