
मंदसौर। संभाग स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में नियुद्ध एयरगन शूटिंग एंड आर्चरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मंदसौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 खिलाड़ियों ने 70वीं स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया।
10 मीटर ओपन साइट अंडर-14 वर्ग में भाव्या वैष्णानी एवं अजीत सिंह राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में सानवी कालरा ने प्रथम, हिमाद्री सोनी ने द्वितीय तथा अर्पण भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 10 मीटर पीप साइट अंडर-14 में सार्थक गुर्जर ने द्वितीय तथा अंडर-17 में अर्पित सुथार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
70वीं स्कूल गेम्स की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 7 से 11 सितंबर तक इंदौर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी चयनित खिलाड़ी आज 7 सितंबर को इंदौर के लिए रवाना होंगे। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
नियुद्ध गुरु एवं प्रशिक्षक प्रवीण भंडारी, अजयसिंह चौहान, आदित्य सूरा, सनी घोडेला एवं अभिरुचि भंडारी ने खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
नियुद्धाचार्य गुरुजी नरेंद्र श्रीवास्तव ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में उज्वल भविष्य बनाने एवं निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।
नियुद्ध गुरुकुल एवं संस्था के समस्त सदस्यों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उज्जैन संभाग एवं मंदसौर का नाम रोशन करेंगे।
