शनिवार से शुर हो रही 20वीं हिमाचल प्रदेश सीनियर खो खो चैंपियनशिप में सभी 12 जिले लेंगे भाग

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 12 दिसंबर (वार्ता) 20वीं हिमाचल प्रदेश राज्य सीनियर खो खो चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2025-26 का आयोजन 13 और 14 दिसंबर को गवर्नमेंट बी.एस.एल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीबीएमबी कॉलोनी ग्राउंड, सुंदरनगर में किया जाएगा। इसमें राज्य भर के सभी 12 जिलों की 26 टीमें, जिनमें 13 पुरुष और इतनी ही महिला वर्ग की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस चैंपियनशिप में मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन, चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति सहित सभी 12 जिलों से पुरुष और महिला टीमें भाग ले रही हैं। विशेष रूप से पहली बार हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला खो खो टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने कहा, “खो खो की जमीनी स्तर पर उपस्थिति उल्लेखनीय है और सरकारी विभागों एवं
संस्थानों की टीमों की भागीदारी बढ़ रही है। इसके अलावा, खेल में बढ़ते रोजगार के अवसरों और मान्यता के कारण युवा एथलीट खो खो में करियर बनाने के प्रति
आकर्षित हो रहे हैं।” इस दौरान हिमाचल प्रदेश खो खो संघ के महासचिव एल.आर. वर्मा ने कहा, “चैंपियनशिप में लगभग 360 एथलीट भाग ले रहे हैं, जबकि इसके सुचारू संचालन के लिए 24 कोच और 30 तकनीकी अधिकारी तैनात किए गए हैं।” यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी और साथ ही यह तेलंगाना में 11 से 15 जनवरी 2026 तक होने वाली 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2025-26 के लिए प्रवेश द्वार भी बनेगी।

Next Post

समीर मिन्हास और अहमद हुसैन के शतक, पाकिस्तान ने मलेशिया पर रिकार्ड 297 रनों से जीत दर्ज की

Fri Dec 12 , 2025
दुबई 12 दिसंबर (वार्ता) समीर मिन्हास (नाबाद 177) और अहमद हुसैन (132) की शतकीय पारियों के बाद अली रजा और मोहम्मद सय्याम (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में मलेशिया को रिकार्ड 297 रनों से रौंद […]

You May Like