भोपाल मेट्रो: कल से बदलेगा ट्रेनों का समय, अब सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी ट्रेन

भोपाल: मेट्रो रेल प्रबंधन ने बुधवार को ट्रेन संचालन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. जो कल तीन अप्रैल से लागू होगा. बदलाव के बाद सुबह 11 बजे से इसका संचालन होगा जो शाम को 4.30 बजे तक किया जाएगा. संचालन में समय का बदलाव ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक मान्य होगा.
सिग्नलिंग का कार्य में आएगी गति
वर्तमान में मेट्रो रेल का संचालन सुभाष नगर से एम्स के बीच हो रहा है. शुरुआत में 17 फेरे और सुबह 9 बजे से मेट्रो दौडऩे लगी थी. जब पांच जनवरी को बदलाव हुआ तो फेरे घटकर 13 हो गए, समय दोपहर 12 से शाम 7.30 बजे तक कर दिया गया. वर्तमान में इसी समय पर मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.

मेट्रो रेल के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि सुभाष नगर से एम्स के बीच सिग्नलिंग सिस्टम का कार्य चल रहा है. समय में बदलाव करने से इस कार्य को गति मिलेगी. जिससे यह सिंग्नलिंग का कार्य लगभग अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण हो सकता है. वर्तमान में टे्रेन को सुभाष नगर से एम्स के बीच 25 मिनिट का समय लगता है जो बाद में 15 मिनिट हो जाएगा. इससे टे्रन के फेरे बढ़ जाएंगे वहीं यात्रियों को 10 मिनिट के समय की बचत होगी.

Next Post

800 करोड़ की डिमांड, 400 का लक्ष्य और वसूली सिर्फ 282 करोड़; नगर निगम के राजस्व का बिगड़ा गणित

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल: नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन 31 मार्च को 12 करोड़ रुपए का संपत्तिकर प्राप्त हुआ जो पूरे साल में एक दिन का सबसे अधिक है. इसके लिए जहां शासन ने लोक अदालत की छूट को जारी रखा था. वहीं निगम ने संपत्तिकर अधिक प्राप्त करने […]

You May Like

मनोरंजन