एलपीआर में कॉलेज पर यूक्रेनी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 18

मास्को, 23 मई (वार्ता/स्पुतनिक) रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) में एक कॉलेज पर यूक्रेनी सेना द्वारा किए गए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है क्योंकि मलबे से दो और लोगों के शव निकाले गए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मलबे के नीचे से दो और लोगों के शव निकाले गए हैं। कुल 60 लोग घायल हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है।”

मंत्रालय ने आगे कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन और लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

शुक्रवार को यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने संचालित ड्रोन से लुगांस्क स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के स्टारोबिल्स्क प्रोफेशनल कॉलेज की एक शैक्षणिक इमारत एवं छात्रावास पर हमला किया। पीड़ितों में ज्यादातर युवा हैं।

Next Post

साल भर चलेगी प्रदूषण के खिलाफ जंग: रेखा गुप्ता

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि प्रदूषण के विरुद्ध दिल्ली का अभियान केवल सर्दियों के कुछ महीनों तक सीमित नहीं है बल्कि वर्ष के 365 दिनों तक स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने का संकल्प है। श्रीमती गुप्ता ने आज […]

You May Like