मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी फरार, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

मुरैना। जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से आज सोमवार को एनडीपीएस एक्ट का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी वार्ड के गेट की अंदर से कुंडी खोलकर बाहर निकल गया। हैरानी की बात यह है कि जिस समय आरोपी फरार हुआ, उस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस सुरक्षा गार्ड सोते रह गए और उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

फरार आरोपी की पहचान जसवीर सिंह बग्गा पिता मंगल सिंह निवासी जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई। वह नूराबाद थाना पुलिस के एनडीपीएस के मामले में आरोपी था। पुलिस ने उसे 2 नवंबर को गिरफ्तार कर मुरैना जेल भेजा था।

जेल में रहने के दौरान जसवीर सिंह को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह आज कैदी वार्ड के गेट की अंदर से कुंडी खोलकर फरार हो गया।

एसपी धर्मराज मीना ने पांच पुलिसकर्मीयों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में प्रधान आरक्षक राम भरोषी, आरक्षक विक्रम भदौरिया, आरक्षक सत्यवीर, आरक्षक वीरेंद्र और आरक्षक पुष्पेंद्र तरेटिया शामिल हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामधेनु गौशाला का किया लोकार्पण

Mon Nov 9 , 2026
इंदौर, इंदौर जिले के आशापुरा गांव में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कामधेनु गौशाला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 100 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत का पूजन भी किया। नगर निगम द्वारा निर्मित यह […]

You May Like