दहशत में कर्मचारी: लगातार दूसरे दिन नापतौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

भोपाल। नापतौल विभाग के दफ्तर में मंगलवार को आरडीएक्स बम के होने की सूचना मिली. एमपीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की. हालांकि पुलिस को इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक एक ई- मेल के जरिए नापतौल विभाग के दफ्तर आरडीएक्स लगाए जाने की सूचना सामने आई. मेल में यह भी लिखा गया कि 4 आरडीएक्स बम को ड्रोन की सहायता से लगाया गया है. सभी बम मंगलवार को दोपहर के 2 बजे फटेंगे. सामने आई सूचना को गंभीरता से लेकर एमपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से बम की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को दफ्तर के अंदर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अब पुलिस बम रखने की अफवाह के नाम पर आए मेल की जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले में तकनीकी सहायता के साथ नापतौल विभाग परिसर में भी नजर बनाए हुए है.

प्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने इस मौके पर बताया कि मुख्यालय में आरडीएक्स से उड़ानें की खबर फिर से मिलने पर कर्मचारियों में दहशत का महौल बन गया. ऐसा होने से सरकारी कार्य भी रुक जाता है. तिवारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष होने के कारण लगातार दूसरे दिन इस प्रकार की स्थिति बनी जो की उचित नहीं है. यह जो भी मेल पर धमकी दे रहे हैं. ऐसे लोगों को देशहित सामाजिक हित देश और प्रदेश की शांति व्यवस्था में तत्काल चिन्हित कर सजा दी जाना चाहिए.

Next Post

मेडिकल कॉलेज से गायब हो गया भर्ती हुआ मरीज

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर। शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से उपचार के लिए भर्ती पति के गायब होने के खिलाफ पीड़ित पत्नी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पुलिस को निर्देशित है कि वह लापता […]

You May Like