रतनगढ़ माता मंदिर पर दो पक्षों में लाठी एवं गुम्मा चले, बुजुर्ग घायल

ग्वालियर: रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग को लेकर दर्शन करने आए दो पक्षों में लाठी एवं गुम्मा चले, एक बुजुर्ग घायल हो गया। एसडीओपी अजय चानना का कहना है कि जवारे के चबूतरे के पास भंडारा चल रहा था तभी गिजोरा थाने क्षेत्र के एक गांव का ट्रैक्टर वहीं पर पार्किंग करने लगा जहां दतिया क्षेत्र के कुशवाहा समाज का भंडारा चल रहा था।

भक्तों ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराया एवं घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। दोनों पक्ष कुशवाहा समाज के हैं। किसी भी पक्ष ने थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।

Next Post

शिवपुरी में बारिश से पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, जनजीवन प्रभावित, तीन पहिया वाहन पलटा

Tue Jan 27 , 2026
शिवपुरी:जिले में मंगलवार की सुबह से ही मावठ की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, कोहरा और शीतलहर का प्रभाव तेज रहा। सुबह से शहर सहित जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस मौसमी बदलाव […]

You May Like