शिवपुरी में बारिश से पारा 7 डिग्री तक लुढ़का, जनजीवन प्रभावित, तीन पहिया वाहन पलटा

शिवपुरी:जिले में मंगलवार की सुबह से ही मावठ की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, कोहरा और शीतलहर का प्रभाव तेज रहा। सुबह से शहर सहित जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस मौसमी बदलाव के कारण रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि, आज दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बीते दिन शिवपुरी जिला प्रदेश में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहरों में तीसरे स्थान पर रहा था।बारिश के चलते आज मंगलवार सुबह खतौरा गांव में एक हादसा भी हो गया। बारिश और नाली के पानी से सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने के कारण एक तीन पहिया बैटरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वाहन में बकरियां ले जाई जा रही थीं, जो घायल हो गईं।

Next Post

मजाक उड़ाने के शक में दुकान संचालक का अपहरण

Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत रायल चौक मोड के पास मजाक उड़ाने के शक में मोबाइल दुकान संचालक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता युवक को न्यू प्लाटिंग साई कालोनी के पास बेड़ी कन्स्ट्रक्शन धनवंतरीनगर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई। घायल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग […]

You May Like