अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक, गंभीर घायल

मंडला। नारायणगंज से चुटका मार्ग में ग्राम दहरा के पास एक बाईक सवार युवक मार्ग में बने एक गड्डे से अनियंत्रित होकर गिर गया। बाईक से नीचे गिरने के बाद युवक गंभीर घायल हो गया। युवक के चेहरे में गंभीर चोटे आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 कुछ देर में घटना स्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 में ही घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में लाया गया। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम दहरा में एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर मार्ग में गिरकर गंभीर घायल हो गया है। बताया गया कि बाईक सवार युवक भागवत मरावी पिता हरीश मरावी 25 वर्ष निवासी पिंडरई अपनी नानी के घर ग्राम झांझनगर खाना खाने गया हुआ था। झांझनगरं से वापस युवक भागवत अपने गृह ग्राम पिंडरई लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम देहरा के पास मार्ग में बने एक गड्डे में बाईक गुजरी और युवक की बाईक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होते ही बाईक सवार युवक भागवत मार्ग में नीचे गिर गया।

बताया गया कि बाईक से नीचे गिरते ही युवक को हाथ, पैर और चेहरे में गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 घटना स्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन घटना स्थल काफी दूरी पर था, जिसके कारण डायल 112 को पहुंचने में देर लगती, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने एक अन्य वाहन की मदद ली, जो नारायणगंज की तरफ ही जा रहा था। घायल युवक को वाहन द्वारा नारायणगंज ला रहे थे, इसी दौरान डायल 112 भी मार्ग में मिल गई। जिसके बाद डायल 112 में घायल को रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाया गया।

सीएचसी में पदस्थ चिकित्सक राकेश विश्नोई ने घायल युवक का जांच परीक्षण किया और घायल का उपचार शुरू किया। डा. राकेश विश्राई ने बताया कि घायल युवक भागवत के चेहरे में गंभीर चोटे आई है। आंख के पास और चेहरे में अन्य जगह गंभीर चोटे आई थी। ड्रेसर संतलाल द्वारा चेहरे में गंभीर चोट में तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए करीब चार से पांच टांके लाए। जिससे उसका ब्लड बहना बंद हुआ। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज इस हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

ग्राम पंचायत रामाकोना एक बार फिर सुर्खियों में, सरपंच ने अब तक जमा नहीं की गबन की राशि, पंचों में नाराजगी

Sat Nov 8 , 2025
सौसर। विकासखंड की ग्राम पंचायत रामाकोना एक बार फिर आर्थिक अनियमितताओं के चलते चर्चा में है। पंचायत निधि में लाखों रुपये के गबन के मामले में सरपंच श्वेता गोहेल सहित दो तत्कालीन सचिवों पर कार्रवाई हेतु आदेश जारी किए गए थे। आदेशानुसार दोनों सचिवों ने अपनी-अपनी हिस्से की राशि जमा […]

You May Like