गौशाला में दो दिनों से बंद सैकड़ों गाय, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सिंगरौली:देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम ओवरी स्थित गौशाला में कथित रूप से दो दिनों से सैकड़ों गायों के बंद रहने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला प्रबंधन की लापरवाही के कारण गोवंश को समय पर चारा-पानी और आवश्यक देखभाल नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में बड़ी संख्या में गायों को एक स्थान पर बंद रखा गया है, जिससे उनकी स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर गौशाला की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए बनाई गई गौशाला में यदि इस तरह की लापरवाही हो रही है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर उचित कदम उठाने की मांग की गई है।

Next Post

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली छोड़कर अपने होमटाउन उत्तराखंड में बसने का फैसला किया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन दिलाने की गुहार लगाई है

Sat Aug 8 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली से अपनी गृह राज्य उत्तराखंड शिफ्ट होने का बड़ा फैसला किया है। पंत अपनी मातृभूमि के विकास में योगदान देना चाहते हैं और पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहते हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से जमीन न मिलने […]

You May Like