नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) लक्जमबर्ग की यात्रा पर गये विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री ल्यूक फ़्रीडन से मुलाकात की और निवेश , प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की। मुलाकात के बाद डा. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ,” आज सुबह लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ़्रीडन से मिलकर प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वित्तीय सेवाओं, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर चर्चा हुई। भारत–यूरोपीय संघ संबंधों को और सशक्त बनाने के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।” उल्लेखनीय है कि डा. जयशंकर रविवार को फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए थे।
Next Post
अमेजन पे ने भारत में सावधि जमा की शुरुआत की
Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) भुगतान सुविधा प्लेटफॉर्म अमेजन पे ने भारत में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए मंगलवार को सावधि जमा सुविधा की शुरुआत की घोषणा की। अमेजन पे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने इसके लिए दो प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस और […]

You May Like
-
11 months ago
रूस:एक उत्पादन संयत्र में लगी आग, 20 की मौत 134 घायल
-
7 months ago
सुबह सुबह रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 4 वाहन जब्त
-
4 months ago
लक्ष्मीगंज में हरेशिव मैरिज गार्डन के पास भीषण आग
