क्षतिग्रस्त पाइपलाईन की तुरंत करें मरम्मत

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने जिला जल स्वच्छता मिशन समिति की बैठक के दौरान जिले में संचालित पेयजल योजनाओं की जनपदवार एवं योजनावार समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों को प्रगतिरत योजनाओं की गति तेज करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. वहीं सीईओ सर्जना यादव ने भी पेयजल योजनाओं क संचालन के सबंध में निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके ड्रायरन के दौरान मैदानी अमले की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. योजना के हस्तांतरण से पूर्व संबंधित अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण गंभीरता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल की आपूर्ति अंतिम नल कनेक्शन तक सुनिश्चित होनी चाहिए. साथ ही पाइपलाइन को क्षति पहुंचाने वाले विभागों अथवा व्यक्तियों से तत्काल मरम्मत कराई जाए. कलेक्टर ने टंकियों एवं बॉल की नियमित सफाई कराने पर जोर दिया. नल कनेक्शन धारियों से जलकर की नियमित वसूली की जाए. उन्होंने एसडीओ एवं उपयंत्रियों को नियमित रूप से फील्ड भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए.

 

 

Next Post

शहर को गंदा करने वालों पर लगा जुर्माना

Fri Feb 6 , 2026
आष्टा। नपा परिषद द्वारा नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार नपा अमले ने बाजार क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं फल-फ्रुट विक्रेताओं के एक दर्जन से अधिक चालान बनाए गए तथा उन्हें स त चेतावनी दी गई कि […]

You May Like