निर्माणाधीन मकान में घुसकर चौकीदारों पर किया हमला, धमकी देकर भागे आरोपी

इंदौर: राऊ क्षेत्र में आधी रात निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहे दो लोगों पर युवक समूह ने हमला कर दिया. गाली-गलौज के बाद डंडे से मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.राऊ थाना क्षेत्र में देर रात सिल्वर स्टार सिटी, चांद गेट के पास हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पवन राठौर, पियुष राठौर और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

शिकायतकर्ता 23 वर्षीय लक्ष्मी पवार ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता शिवा पवार के साथ निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रही थीं. इसी दौरान सामने रहने वाला चौकीदार भैय्यू चौहान किसी विवाद में उलझा हुआ था, तभी पवन और पियुष अपने साथियों के साथ पहुंचे और उसे गाली-गलौज कर लकड़ी के डंडे से पीट दिया. शोर सुनकर लक्ष्मी और उनके पिता बाहर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए मारपीट की और चोट पहुंचाई. जाते-जाते धमकाया कि अगर दोबारा बीच में आए तो सभी को जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शिक्षा अधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कलेक्टर ने दो कर्मचारियों पर की कार्यवाही

Tue Dec 9 , 2025
मुरैना: मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सबलगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दो कर्मचारियों पर दंडित कार्यवाही की है। शिक्षा विभाग में यह मामला सरगर्म है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like