गाजा में राहत सामग्री वाले ट्रकों के फंसे होने पर इजरायल ने जतायी हैरानी

यरुशलम 23 जुलाई (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने गाजा में राहत सामग्री के वितरण में आ रही दिक्कतों पर हैरानी जतायी है।
श्री शोशानी ने मंगलवार सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि 950 ट्रक गाज़ा की क्रॉसिंग पर फंसे हुए हैं। उन्होंने लिखा, “यह तब हुआ जब इजरायल ने सहायता पहुंचाने में मदद की। इतनी सहायता सामग्री क्यों अटकी हुयी है?”
गौरतलब है कि 100 से ज़्यादा गैर सरकार संगठनों (एनजीओ) ने कहा है कि गाजा में रोजाना औसतन 28 ट्रकों के जरिये सहायता सामग्री वितरित की जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र ने कई बार कहा है कि उसे क्रॉसिंग पॉइंट्स के अंदर से गाज़ा के चालकों के साथ आने वाली आपूर्ति को इकट्ठा करने और सैन्य क्षेत्रों से होकर ले जाने के लिए आवश्यक इज़रायीली अनुमति प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं और ईंधन की भारी कमी से समस्याएं बढ़ रही हैं। सशस्त्र गिरोहों द्वारा आपराधिक लूटपाट ने भी अभियानों में बाधा पहुंचायी है।
लेफ्टिनेंट कर्नल शोशानी ने कहा, “मौजूदा समय में हम संयुक्त राष्ट्र से सुन रहे हैं कि उसकी मुख्य समस्या यह है कि उसे आईडीएफ से यह प्रतिबद्धता प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है कि जीवन रक्षक सहायता प्राप्त करते समय हताश फ़िलिस्तीनियों की हत्या नहीं की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों का कहना है कि हर बार जब उनकी टीमें क्रॉसिंग से सहायता लेने की कोशिश करती हैं, तो नागरिक उनके ट्रकों के पास पहुंच जाते हैं जिन पर गोलीबारी होती है।”
संरा महासचिव के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक कहा है कि बार-बार आश्वासन मिलता है कि सैनिक किसी भी तरह की कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे या मौजूद नहीं होंगे।
उन्होंने कल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “इस बात पर ज़ोर देना ज़रूरी नहीं है कि यह अस्वीकार्य पैटर्न मानवीय अभियानों को सुगम बनाने के तरीके के बिल्कुल विपरीत है। किसी को भी भोजन पाने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए।”

Next Post

कुएं में मिला था मां बेटी का शव, 3 दिन पूर्व पति ने छत से कूद कर की थी आत्महत्या 

Wed Jul 23 , 2025
दमोह. जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले (बांसा कला) सजियाहार गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे एक महिला सहित 2 साल की बच्ची का शव कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैली हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंघी, […]

You May Like

मनोरंजन