कोनसाइंट को हराकर गोल हंटर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक

कोनसाइंट को हराकर गोल हंटर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक

नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) गोल हंटर्स फुटबाल क्लब ने कोनसाइंट फुटबाल को 5-1 से हरा कर फुटसल दिल्ली लीग का खिताब जीत लिया। यह हंटर्स का लगातार तीसरा खिताब है।

आज यहां के डी जाधव इंदिरा गाँधी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में हंटर्स के अनुभवी और जाने माने खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और अवसरों का लाभ उठा कर प्रतिद्वन्दवी को परास्त किया। गोल हंटर्स के लिए मानव शर्मा और अनमोल अधिकारी ने दो-दो और कप्तान अंश गुप्ता ने एक गोल दागा।

वहीं उपविजेता टीम की ओर से एकमात्र गोल हिमांशु चंटोला ने किया। लगातार तीसरा खिताब जीतने वाले हंटर्स के अनमोल को टॉप स्कोरर, लेटमिनट को प्लेयर ऑफ द लीग और मोला को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Next Post

सुरेन्द्र नाथ सिंह पंचतत्व में विलीन

Wed Mar 12 , 2025
भोपला। दिवंगत भाजपा नेता भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष, बीडीए के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह की पार्थिव देह आज पंचतत्व में विलीन हो गई। उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनके […]

You May Like