
भोपला। दिवंगत भाजपा नेता
भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष, बीडीए के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह की पार्थिव देह आज पंचतत्व में विलीन हो गई। उनकी अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बुधवार को भोपाल के भदभदा विश्रामघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिंह की अंतिम यात्रा एलआईजी-150 कोटरा सुल्तानाबाद स्थित उनके निवास से निकली। मुखाग्नि बेटे आदित्यनाथ सिंह ने दी।
