निकासी द्वार से प्रवेश बंद होते ही दो घंटे में होने लगे ओंकारेश्वर

ज्योतिर्लिंग के दर्शन

ओंकारेश्वर,ज्योतिर्लिंग की दर्शन व्यवस्था में किया गया बदलाव सफल रहा है। जहां पहले 8 घंटे की लाइन में लगकर भी भक्तों को दर्शन ठीक से नहीं होते थे। वही व्यवस्था में बदलाव के बाद केवल 2 घंटे से भी कम समय में शीघ्रता ओर सुलभता से आम भक्तों को ओंकार जी के दर्शन होने लगे हैं। तीर्थनगरी में विगत 20 दिनों में ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर क्षेत्र के अंतर्गत दर्शन व्यवस्था में बदलाव हुए हैं। जिसका लाभ सीधे आम भक्तों को मिल रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा खासतौर से मंदिर में जो लोग निकासी द्वार से प्रवेश करते थे। उस पर कड़ाई से पाबंदी लगाई है। ताकि सामान्य द्वार से प्रवेश करने वाले भक्तों को किसी भी तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें दर्शन के दौरान कोई रुकावट भी पैदा नहीं हो।

अब चाहे कोई वीआईपी हो या विवीआईपी उन्हें भी निकासी द्वार से प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।

मंदिर खुलने से लेकर मंदिर के पट बंद होने तक।

विशेष दर्शन की इच्छा रखने वालों के लिए भी जिला प्रशासन ने ऑनलाइन स्लॉट सिस्टम चालू किया है। जिसका सीधा लाभ भक्तों को मिल रहा है। ऑफलाइन टिकट के नाम पर जो धांधली और ठगी होती थी उस पर भी रोक लगा दी गई है।

इसी के साथ स्थानीय लोगों के दर्शन का समय भी निर्धारित कर दिया गया है।

Next Post

ऑक्सीजन पार्क स्थल का कलेक्टर-निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

Wed Mar 12 , 2025
  सैन्य अधिकारी भी रहे मौजूद   जबलपुर। कैंट के भैंसासुर बाबा मार्ग पर ऑक्सीजन पार्क बनाए जाने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने कलेक्टर दीपक सक्सेना, नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, सैन्य अधिकारी पहुंचे। जानकारी के अनुसार चौथा पुल से भैंसासुर […]

You May Like

Play sound