स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गांव के ही एक युवक पर गड्ढा खुदवाने का आरोप

हटा/दमोह:जिले के रजपुरा थाना के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर पानी से भरे 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से दो नाबालिक बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तो वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने जैन समाज के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा ही यह गड्ढा खुदवाया गया था। जिसमें डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
मृतक बच्चों की पहचान
सोनू पिता लखन यादव 10 और भविष्य पिता संजू यादव 11 के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं कक्षा में पड़ता है जबकि भविष्य छठवीं कक्षा का छात्र है।
दोनों के शव हटा सिविल अस्पताल में रखे हुए हैं, पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई की बात कही गई है।
मृत बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजपुरा के कंछेदी जैन नामक व्यक्ति के द्वारा एक बहुत बड़ा गड्ढा गांव में खुदवाया था। 2 साल पहले यह गड्ढा खोदा था जो वर्तमान में पानी से भरा हुआ है। गांव वालों ने कई बार बोला कि गड्ढे को बंद करवा दो क्योंकि गांव में छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बारिश में गड्ढे में करीब 15 फीट पानी भरा हुआ है। स्कूल के सामने ही यह गड्ढा खुदा हुआ है। दोनों बच्चे सोमवार दोपहर वहां पर खेल रहे थे और उसमें डूबने से उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बच्चे घर से स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर 1:30 बजे जब स्कूल में लंच की छुट्टी हुई थी तभी यह दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और खेलते समय यह घटना हो गई। वहां कुछ और बच्चे भी मौजूद थे जब उन्होंने इन दोनों बच्चों को डूबते हुए देखा तो जोर-जोर से चिल्ला कर आवाज लगाई। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को भी सूचना दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे ग्रामीण गड्ढे में कूदे और दोनों बच्चों को गहराई से बाहर निकाल कर हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जिस व्यक्ति के द्वारा यह गंभीर लापरवाही की है उसे पर सख्त कार्रवाई की जाए।
घटना की सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी एस एन यादव के साथ हटा एसडीओपी केपी सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि पेट्रोल पंप के लिए यह गड्ढा खुदवाया गया था। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के द्वारा जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं सभी तथ्यों की जांच की जाएगी।

Next Post

शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, छात्रा ने हाथ की काटी नस, फांसी लगाई, मां ने फंदे से उतारा

Tue Jul 28 , 2026
ग्वालियर: हजीरा थाना इलाके में दोस्ती की आड़ में एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला सामने आया है। यह आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लगभग एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से […]

You May Like