दीनारपुर मंडी में चली गोलियां, ज्वार की बोरियां लूटने की कोशिश

ग्वालियर। एक बार फिर से फायरिंग की घटना होने से गल्ला मंडी में दहशत छा गई। ज्वार की दो बोरियां उठाकर भाग रहे बदमाशों को गार्ड ने रोका तो बदमाशों ने गोलियां चलाईं।दीनारपुर मंडी इस घटना के बाद खाली पड़ी हुई है।

दो नकाबपोश बदमाश शाम को दीनारपुरा मंडी पहुंचे। 40-40 किलो के ज्वार से भरे दो बोरी उठाकर चलने लगे। व्यापारी ने देखा तो चोर-चोर की आवाज लगाई। शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। व्यापारी और गार्ड ने उनका पीछा किया। लोगों ने एक को पकड़ा तो दूसरे ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर गार्ड और व्यापारी डर कर भाग गए, तब तक बदमाश फरार हो गए। मंडी प्रभारी ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। गोला का मंदिर स्थित दीनारपुरा मंडी के सिक्यूरिटी गार्ड प्रशांत लोधी ने बताया कि मंडी गेट पर रोहित लोधी बैठा था। तभी मंडी के अंदर से अचानक आवाजें आईं। जिसे सुनकर रोहित अंदर की ओर गया तो देखा कि नकाबपोश दो युवक ज्वार से भरी दो बोरियां उठाकर भाग रहे हैं।रोहित ने जोर से आवाज लगाई तो प्रशांत भी दौड़कर वहां पहुंचा। दोनों ने मिलकर बदमाशों को रोकने की कोशिश की और एक को पकड़ भी लिया। तभी दूसरे बदमाश ने कट्टा निकाल लिया और गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही दोनों घबरा गए और जान बचाने के लिए पीछे हट गए। इसी बीच दोनों बदमाश ज्वार की बोरियां छोड़कर भाग निकले। गार्ड ने तुरंत मंडी अध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी दी। दीनारपुर अनाज मंडी में गोलीबारी के बाद दहशत का माहौल है। व्यापारियों में आक्रोश है और इस कारण मंडी में व्यापारियों ने काम भी नहीं किया, जिस कारण अंचल भर से आए किसान परेशान रहे।

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय व्यास वल्लभाचार्य महाराज की कथा 17 से

Sat Nov 29 , 2025
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य की परंपरा को आगे बढ़ा रहे स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा 17 दिसंबर से मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित की जाएगी। शिव भक्त मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम संयोजक सरोज आनंद शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर […]

You May Like