बरगवां रेलवे स्टेशन पर 10 लाख के गारमेंट्स चोरी 

सिंगरौली। जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस के लीज पार्सल से रेडीमेड गारमेंट्स चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पार्सल का ताला और सील सुरक्षित मिले, लेकिन 30 बोरियों में से 6 बोरियां कटी हुई थीं और 2 बोरियों से पूरा सामान गायब मिला।

 

चोरी हुए सामान में जयंत, बैढ़न और माड़ा के व्यापारी अरविंद शाह, राजेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, चंदन मोदी और उदय चंद्र केसरी का माल शामिल बताया जा रहा है।

 

व्यापारी शक्तिपुंज एक्सप्रेस से पीछे पहुंचे तो पार्सल की हालत देखकर हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में रेलवे पार्सल से चोरी की यह तीसरी घटना है, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

 

व्यापारियों ने रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Next Post

घर के बाहर पटाखा फोड़ने से मना करने पर विवाद, पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटे को पीटा

Wed May 20 , 2026
इंदौर। बाणगंगा थाना इलाके में घर के सामने पटाखा फोड़ने जैसी छोटी सी बात पर आरोपियों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. पुलिस के अनुसार, घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड की है. यहाँ रहने वाली फरियादी महिला कविता चौहान निवासी ग्राम नरवर […]

You May Like