पुलिया निर्माण में लापरवाही से मौत: मैनेजर पर केस दर्ज

इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा इंतजामों की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई थी. पुलिस ने ठेकेदार की कंपनी के मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.मामला पाटनीपुरा चौराहे से मालवा मिल चौराहे के बीच बन रही पुलिया का है. 10 अगस्त की रात करीब 10 बजे 34 वर्षीय राधेश्याम उर्फ गोलू अपनी बाइक सहित पुलिया के नाले में गिर था.

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच में सामने आया कि मौके पर सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड. ठेकेदार यादवेन्द्र देवड़ा ने बयान में बताया कि पुलिया निर्माण की जिम्मेदारी मैनेजर अखिलेश कुल्हारे को सौंपी गई थी, जिसे सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी थी. इसके संबंध में कंपनी सी.एस. कंस्ट्रक्शन द्वारा आदेश भी जारी किए गए थे. लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने मैनेजर अखिलेश कुल्हारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पश्चिमी अफगानिस्तान में विस्फोट में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Tue Sep 9 , 2025
काबुल 09 सितंबर (वार्ता) पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक विस्फोट में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गयी है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल मलिक ओसामा ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाला बुलुक जिले में सोमवार दोपहर एक घर में विस्फोट […]

You May Like