गायों को बेचने जा रहे ग्रामीण से गोस्तकरी के नाम पर अभद्रता

ब्यावरा। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम महाबल से गोपालक अपनी दो गायों को बेचने लोडिंग वाहन से पचोर जा रहा था। इसी दौरान पचोर रोड स्थित कचनारिया आईटीआई के समीप पांच युवकों द्वारा गोपालक से अभद्रता कर गोशाला में रशीद काटने के नाम पर पैसों की मांग की गई। गोपालक की शिकायत पर देहात थाना में पांच आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महाबल निवासी 45 वर्षीय शोभाराम पुत्र बग्शूलाल जाटव ने बताया कि वह झालाबाड़ के दांगीपुरा निवासी गिरीराज तंवर के लोडिंग वाहन से दो गायों बेचने के लिए पचोर जा रहा था तभी कचनारिया आईटीआई के समीप चाय पीने के लिए रुका, उसी समय भारत गुर्जर, धर्मेंद्र ठाकुर के साथ तीन अन्य अज्ञात युवक आए जो गोतस्करी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौंज करने लगे। इसके बाद युवकों द्वारा गोशाला के नाम पर 5100 रुपए की रशीद कटवाने का दबाव बनाया गया। विवाद बढ़ने पर युवक मौके से भाग गए।शहर ब्यावरा थानाप्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ ने देहात थाना में फरियादी शोभाराम की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित पांच के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।संगठन के नाम पर अवैध वसूली की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत आवेदन किया, जिसमें प्रशासन को अवगत कराया गया कि कुछ दिनों से ब्यावरा और आसपास के इलाकों में कुछ लोग संगठन के नाम पर गो परिवहन संबंधित वाहनों को रोककर पैसों की वसूली कर रहे है, जिससे संगठन की छबि धूमिल हो रही है।इस प्रकार की गतिविधियों में जो भी शामिल है,उन पर कार्रवाई की जाए। संगठन इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों का समर्थन या सहयोग नही करता है।

Next Post

रायसेन हादसे के बाद MPRDC ने सभी पुलों की सुरक्षा जांच 8 दिसंबर तक पूरी करने के दिए निर्देश

Wed Dec 3 , 2025
भोपाल। एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने निगम के अधीन सभी पुलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि 8 दिसंबर तक प्रत्येक पुल का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में संपूर्ण विवरण […]

You May Like