शुक्ला बरदादीह में 1 ही रात में 2 घरों में चोरी

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला बरदादीह इलाके में एक ही रात अज्ञात बदमाशों ने दो सूने घरों में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। लगातार सामने आ रही घटनाओं के कारण पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई, जिसमें चोर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पहली घटना शुक्ला बर्दाडीह इलाके में ऑटोमोबाइल्स कंपनी के मैनेजर शैलेंद्र सिंह बघेल के घर हुई। घटना के समय शैलेंद्र जबलपुर में थे और उनकी पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे, जिससे घर सूना था। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के गहने, कुछ नगदी और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। पड़ोसी से सूचना मिलने पर शैलेंद्र जबलपुर से सतना लौटे और पुलिस को जानकारी दी। डॉयल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद चोरी की दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है।
सुबह लौटने पर पता चला
दूसरी वारदात भी शुक्ला बर्दाडीह में तलैया के पास रहने वाली शिवकली त्रिपाठी के घर हुई। वारदात के समय शिवकली अपने मायके कुआं गांव गई हुई थीं, जबकि उनके दोनों बेटे भोपाल में रहते हैं। चोरों ने सूने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे 75,000 रुपये नकद, साथ ही लगभग 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। शिवकली को सुबह घर लौटने पर चोरी का पता चला।

Next Post

एक मामला, तीन अदालतें: ट्विशा शर्मा मौत प्रकरण में आज न्यायिक व्यवस्था के तीन स्तरों पर टिकी निगाहें

Mon May 25 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा मामला आज सोमवार को न्यायिक व्यवस्था के तीन अलग-अलग स्तरों पर एक साथ सुर्खियों में रहेगा। देश की सर्वोच्च अदालत से लेकर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल जिला अदालत तक इस प्रकरण को लेकर अहम सुनवाई प्रस्तावित है। मामले ने अब केवल एक […]

You May Like