ननि आयुक्त ने कहा दो दिन के अंदर ठीक करें क्षतिग्रस्त सड़कें

सिंगरौली। नगर पालिक निगम अयुक्त डीके शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो-मोहल्लो में जाकर मोहल्लो की सड़को, नालियों अन्य का निरीक्षण किया गया।

निगमायुक्त के द्वारा गनियारी में पहुंचकर सिवरेज लाईन डालने के समय क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित संविदाकार पर नाराजगी जाहिर करते हुये निर्देश दिए कि जेसीबी से सड़क पर जमा कीचड़ को साफ कराएं और तत्काल मुरुम व गिट्टी डालकर रोलिंग कराते हुए सड़क को दुरुस्त करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सिवरेज निर्माण के समय क्षतिग्रस्त सभी सड़कों पर यह कार्य दो दिनों के भीतर हो जाना चाहिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान जाम हो चुकी नालियों की भी साफ -सफाई कराये, ताकि बारिस के दौरान पानी निकासी बनी रहे। उन्होंने संबंधित वार्ड के सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि सड़को की मरम्मत की लगातार मॉनिटरिंग करे तथा मरम्मत पूर्ण होने के पश्चात इसका पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करे। इस कार्य में अगर लापरवाही बरती गई तो, संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्डो-मोहल्लों के नाले-नालियों को तीव्र गति से सफाई कराये, ताकि बारिस के दौरान कही भी जल जमाव की स्थिति निर्मित न होने पाये। साथ ही संबंधित वार्ड के उपयंत्रियों को निर्देशित किया कि वार्डो-महोल्लों के जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनका तत्काल मरम्मत प्रारंभ करे, ताकि आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने ट्रामा सेंटर के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत कराने के निर्देशित किया।

Next Post

सिवनी में भारी बारिश: वैनगंगा और सागर नदियां उफान पर, कई मार्ग अवरुद्ध

Mon Jul 7 , 2025
सिवनी। सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण जिले की प्रमुख नदियां वैनगंगा और सागर उफान पर आ गई हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और आवागमन बुरी तरह […]

You May Like