
इंदौर. छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के समाजवाद नगर में गाने-बजाने की बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई. महिलाओं और किन्नर के साथ भी हाथापाई हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार एक पक्ष की ज्योति दांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस में गाने-बजाने को लेकर विवाद के बाद लक्षी दीदी, भागीरथ, यश और लल्ला ने गाली-गलौज कर मारपीट की. बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी झूमाझटकी की गई.
वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र तंवर ने शिकायत में नरेंद्र दांगी, ज्योति दांगी, सुनील चौहान और मयूर चौहान पर मारपीट का आरोप लगाया है. विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं और किन्नर कशिश के साथ भी हाथापाई हुई, जिसमें कशिश के चेहरे पर चोट आई है.
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
