8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स पाउडर बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 सितंबर को कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पुराना बैल बाजार निवासी फैजान खान और हुसैन नगर निवासी जैद फराज, सागरपेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एमडी ड्रग्स पाउडर बेचने के लिए पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की धरपकड़ के लिए रवाना की गई। टीम सागरपेशा प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड में पहुंची, जहां घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी जब्त किए।

पूछताछ में नागपुर से खरीदने की बात

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने एमडी ड्रग्स पाउडर नागपुर निवासी बाबू उर्फ मारूफ खान से खरीदा था। पुलिस अब मामले में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले व्यक्ति सहित इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ बेचने और खरीदने वाले लोगों की श्रृंखला का पता लगाने के लिए विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फैजान पिता एजाज खान (27), निवासी पुराना बैल बाजार, थाना कोतवाली, छिंदवाड़ा और जैद फराज पिता अब्दुल जमील (25), निवासी हुसैन नगर, थाना कोतवाली, छिंदवाड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत 24 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन की कीमत 20 हजार रुपये और नकद 700 रुपये बताई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ के आधार पर अन्य नाम सामने आने की संभावना है।

Next Post

छात्रावास की अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन

Sun Sep 27 , 2026
मक्सी,  अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित कनासिया नाका जिला उज्जैन छात्रावास में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए 14 वर्ष से कम उम्र के 26 नाबालिग छात्र सडक़ पर उतर आए. छात्रावास से करीब एक किलोमीटर दूर एबी रोड पर छात्र लगभग दो घंटे तक बैठकर अपनी समस्याएं बताते रहे. […]

You May Like