शाखा ऋषि गालव का शपथ ग्रहण आयोजित

ग्वालियर। शाखा ऋषि गालव का शपथ ग्रहण समारोह होटल रेडियंस में हुआ। मुख्य अतिथि मधुसूदन भदोरिया अध्यक्ष, ग्वालियर विकास प्राधिकरण ने भारत विकास परिषद के बारे में बताया और ऋषि गालव शाखा की प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रिया तोमर ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने एवं शाखा के प्रत्येक शाखा सदस्य को सक्रिय रखने के बारे में बताया।

सचिव निखिल उपाध्याय द्वारा शाखा ऋषि गालव द्वारा किए जाने वाले कार्यकमों के बारे में बताया गया जिससे भारत विकास परिषद का कार्य बड़े स्तर पर दिखे। शपथ विधि अधिकारी अशोक शर्मा द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों और दायित्वधारियों को शपथ दिलवाकर परिषद के प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। नवीन सदस्यों द्वारा भी परिषद के प्रति अपने कर्तव्य निर्वाह के लिए शपथ ली गई।

नवनिर्मित टीम में अध्यक्ष यशवीर सिंह जादौन, सचिव निखिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष मनोज भदोरिया ने दायित्वों की शपथ ली। मंच संचालन प्रियंका शर्मा एवं निखिल उपाध्याय द्वारा किया गया।

Next Post

पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश: पारदी गैंग का हाथ होने का शक

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोर के इरादे से पहुंचे आरोपियों के पारदी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. कटारा हिल्स थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के पहचान करते हुए पुलिस उनके ठिकानों पर दाबिश दे रही है. ट्विशा शर्मा […]

You May Like