पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश: पारदी गैंग का हाथ होने का शक

भोपाल। पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोर के इरादे से पहुंचे आरोपियों के पारदी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. कटारा हिल्स थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के पहचान करते हुए पुलिस उनके ठिकानों पर दाबिश दे रही है. ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह आरोपी हैं और वह केंद्रीय जेल में बंद हैं. सीबीआई मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक रविवार की रात अज्ञात चोरों ने गिरिबाला सिंह के बाग मुगलिया एक्सटेंशन कालोनी मकान में धावा बोला. मकान के पास पुलिस की गश्त होने के चलते आरोपियों ने जो भी सामान समेटा था. उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए. सामानों में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़ी फाइलें भी थी. समर्थ भी पत्नी ट्विशा के मौत के मामले में आरोपी है और केंद्रीय जेल में बंद है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाते हुए दो संदिग्धों को मौके पर हिरासत में लिया. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आए हैं कि अज्ञात चोर पारदी गैंग के हैं. इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ट्विशा शर्मा केस को लेकर सीबीआई जांच भी जारी है. ऐसे में पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है.

Next Post

स्कूल के चैंबर में पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में एक 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. नाबालिग जिस स्कूल में पढ़ती है. वहां के प्रिंसिपल पर छेड़‌छाड़ करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पांचवीं की […]

You May Like