बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना: घर में अकेला पाकर रिश्ते के चाचा ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ उपस्थित होकर शिकायत की। जिसके अनुसार बालिका की मां बारात में गई थी और पिता बारात मे खाना बनाने गये थे।

वह घर पर अकेले थी। शाम को जब वह घर के बाहर वाले कमरे का दरवाजा बंद करने जा रही थी तभी गांव का रिस्ते का चाचा हरिशंकर कुशवाहा घर के अन्दर घुस आया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बालिका ने रोते हुए बडे पापा की लडकी को फोन पर जानकारी दी। माता पिता के घर आने पर घटना के बारे में बताया। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । आरोपी हरिशंकर कुशवाहा पिता रामरूप कुशवारा उम्र 23 वर्ष निवासी कंचनपुर श्यामनगर की तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान

Fri May 8 , 2026
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में युवा स्टार Vaibhav Suryavanshi को मौका खेलने का मौका मिल सकता है। टीम इंडिया जल्द ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) […]

You May Like

मनोरंजन