
जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने जिला अध्यक्ष पर बीयर की बॉटल से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर संस्कार गुनानी 20 वर्ष निवासी रसल चौक वर्धमान होटल के पीछे ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इलेक्टिोनिक की दुकान चलाता है और वन एवं पर्यावरण विभाग में पौधा रोपण कार्य के लिए जबलपुर में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य करता है, वह एलओडी से खाना खाकर नैक्सा शोरूम केे सामने घर वापस जाने के लिये पार्किंग की तरफ गाड़ी उठाने जा रहा था तभी उसका दोस्त कोशिक मनवानी की बलेनों कार में पीछे तरफ चार लोग देवेश यादव, साहिल नागपाल, साहिल बसानी, हनी चक्रवर्ती बैठे हुये थे, जिसमें से देवेश यादव ने उसे आवाज देकर गाड़ी की तरफ बुलवाया और उससे चारों 5 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। देवेश वीयर की खाली बाटल से हमलाकर चोट पहुंचा दी।
