कमिश्नर ने पटवारी को किया निलंबित और तहसीलदार बहरी को दिया नोटिस

रीवा: रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी जिलों में समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में शामिल आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा की. संभाग के विभिन्न जिलों में 14 आवेदन पत्र इस माह की समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में शामिल हैं.कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करें.

प्रकरण में अंतिम कार्यवाही होने से पहले उसे फोर्स क्लोज न करें. आमजनता को शासन की योजनाओं का तत्परता से लाभ दें, जिससे उसे योजना का लाभ पाने के लिए भटकने और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने की आवश्यकता न रहे.

सीधी जिले में गाज गिरने से भैंस की मौत के राहत प्रकरण के संबंध में कमिश्नर ने कहा कि प्रकरण को मंजूर करने में एक वर्ष की देरी की गई. पटवारी ने प्रकरण के संबंध में सही रिपोर्ट नहीं दी तथा तहसीलदार ने कम राशि का भुगतान किया. कलेक्टर आवेदक को पूरी राशि का भुगतान कराएं. संबंधित पटवारी को निलंबित करें तथा तहसीलदार बहरी को कारण बताओ नोटिस दें. सुनवाई के दौरान 10 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया. सुनवाई के दौरान संयुक्त आयुक्त मौजूद रहे

Next Post

लोहे के पोल व पाईप चुराने के आरोपी धराए

Wed Dec 17 , 2025
शाहगंज। पुलिस द्वारा बिजली कंपनी की चोरी गई लोहे की पोल, पाइप सहित लगभग 90 हजार रुपए के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला तथा एएसपी सुनीता रावत के निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना […]

You May Like