स्कूल के चैंबर में पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में एक 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. नाबालिग जिस स्कूल में पढ़ती है. वहां के प्रिंसिपल पर छेड़‌छाड़ करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक पांचवीं की छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है. शनिवार को छात्रा स्कूल में ही थी. छात्रा के साथ फोटो खिंचवाने के बहाने आरोपी प्रिंसिपल ने उसे अपने चैम्बर में बुलाया था. इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेड़‌खानी की. आरोपी की हरकतों से डरी सहमी छात्रा ने एक दिन बाद अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन बिना देरी किए थाने पहुंचे और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

गोली मारकर फरार हुआ 2 हजार का इनामी मुरैना से गिरफ्तार

Mon Jun 29 , 2026
​ग्वालियर। डबरा सिटी थाना पुलिस ने फसल नुकसान के विवाद में किसान पर गोली चलाकर फरार हुए दो हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुरैना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के […]

You May Like